दिल्ली में मौसम का मिजाज काफी बदला चुका है। दिल्ली में बीते 15 साल में फरवरी महीने में बुधवार सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मौसम गर्म रहने के साथ ही उमस भरा रहा और हवा में Sunshine in Madhya Pradesh, temperature reaches 36.9 degree आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोई मौसम सिस्टम के सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी नहीं रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही हवा का रुख भी दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इससे राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। धूप में तल्खी महसूस होने लगी है। वहीं रात में भी गर्मी का असर दिखने लगा है।
दिल्ली के मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज कियाSunshine in Madhya Pradesh, temperature reaches 36.9 degree गया।’ अधिकतम तापमान मंगलवार को 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में पिछली बार सबसे अधिक तापमान 2006 में दर्ज किया गया जब पारा 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। साल 2009 से 2020 के बीच फरवरी के महीने में सबसे अधिक पारा 2017 में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2020 में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, 2019 में 28.1 और 2018 में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वहीं, मध्यप्रदेश में बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया। गुरुवार को गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम Sunshine in Madhya Pradesh, temperature reaches 36.9 degree का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक इसी तरह का बने रहने की संभावना है।