अप्रैल,27,2024
spot_img

चीन की  सिक्किम बॉर्डर पर नई सड़क-पोस्ट बनाने पर पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तंज, कहा-बहुत डरो मत, आज चीन के बारे में बात करने की हिम्मत करो

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। चीन की ओर से सिक्किम बॉर्डर के पास नई सड़क और पोस्ट बनाने की खबर को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि पीएम मोदी को हिम्मत कर सीमा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चीन के बारे में बोलना चाहिए। राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर एक अन्य हमले में आरोप लगाया कि चीनी सेना सिक्किम में नई सड़क और चौकी बना रही है। राहुल ने ट्वीट में लिखा, ‘बहुत डरो मत, आज चीन के बारे में बात करने की हिम्मत करो।’

यह भी पढ़ें:  EVM Only | Supreme Court News | Supreme फैसला... VVPAT को नकारा, EVM को स्वीकारा... इसी से होंगे चुनाव

 

अपने ट्वीट के साथ कांग्रेस नेता ने एक न्यूज रिपोर्ट भी साझा की है, जिसमें बताया गया है कि सिक्किम बॉर्डर पर चीन नई सड़क और पोस्ट बना रहा है। खबर के मुताबिक, पिछले साल जून में भारतीय सेना के साथ हिंसक झड़प के बाद बॉर्डर एरिया में चीनी गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। इस बीच सैटेलाइट तस्वीरों से सिक्किम नाकु-ला के पास नईबड़कों के निर्माण और नई पोस्ट का पता चला है। इसी को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि चीन के लगातार अतिक्रमण के बाद भी मोदी सरकार चीन का नाम लेने से कतरा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें