अप्रैल,19,2024
spot_img

#News-अशोक लवासा का निर्वाचन आयुक्त पद से इस्तीफा, अब होंगे एडीबी बैंक के उपाध्यक्ष

spot_img
spot_img
नई दिल्ली, देशज न्यूज। चुनाव आयुक्त अशोक लवासा (Ashok Lavasa-ECI-ADB Bank) ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह जल्द ही एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के उपाध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाल सकते हैं।
अशोक लवासा ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा है, जिसे स्वीकार किए जाने को लेकर अभी कोई पुष्ट समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। अगले मुख्य चुनाव आयुक्त की कतार में खड़े लवासा ने खुद को 31 अगस्त तक कार्यमुक्त किए जाने का अनुरोध किया है। जबकि चुनाव आयोग में अभी उनका 2 साल का कार्यकाल बाकी था।
जानकारी के अनुसार, एशियाई विकास बैंक ने 15 जुलाई को उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी। वह वर्तमान में एडीबी के उपाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को पूरा होने जा रहा है।(Ashok Lavasa-ECI-ADB Bank)
वहीं यह दूसरी बार है जब किसी चुनाव आयुक्त ने समय पूर्व अपना पद छोड़ा हो। उनके इस्तीफे के चलते अब सुशील चंद्रा अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। उनसे पहले 1973 में नागेंद्र सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त रहते हुए अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दिया था। वह आगे अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में जज नियुक्त हुए थे।(Ashok Lavasa-ECI-ADB Bank)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें