अप्रैल,20,2024
spot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने राजमाता की सौवीं जयंती पर जारी किया 100 रुपए का सिक्का

spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे राजमाता विजया राजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर 100 रुपए का सिक्का जारी किया है। इसके लिए ग्वालियर में एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें म के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राजमाता सिंधिया ने अपना जीवन गरीब लोगों के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने साबित किया कि जन प्रतिनिधियों के लिए राजसत्ता नहीं बल्कि जन सेवा महत्वपूर्ण है।

पीएम ने कहा, राजमाता नारी शक्ति के बारे में वो विशेष तौर पर कहती थीं कि जो हाथ पालने को झुला सकते हैं, तो वो विश्व पर राज भी कर सकते हैं। आज भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं, देश को आगे बढ़ा रही हैं।

यह भी पढ़ें:  DD News Logo | बेशरम रंग...DD News का Logo हुआ केसरिया... भगवा-केसरिया से इश्क पर बवाल

उन्होंने कहा, राजमाता एक आध्यात्मिक व्यक्तित्व थीं. साधना, उपासना, भक्ति उनके अन्तमज़्न में रची बसी थी. लेकिन जब वो भगवान की उपासना करती थीं, तो उनके पूजा मंदिर में एक चित्र भारत माता का भी होता था. भारत माता की भी उपासना उनके लिए वैसी ही आस्था का विषय था।

प्रधानमंत्री ने कहा, आपातकाल के दौरान तिहाड़ जेल से राजमाता ने अपनी बेटियों को चिट्‌टी लिखी थी। इसमें जो लिखा था उसमें बहुत बड़ी सीख थी। उन्होंने लिखा था, अपनी भावी पीढिय़ों को सीना तान कर जीने की प्रेरणा मिले इस उद्देश्स से हमें आज की विपदा को धैर्य के साथ झेलना चहिए।

यह भी पढ़ें:  Election Analysis | First Phase Elections में कौन First Division से पास...कौन आर...कौन पार...!

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें