अप्रैल,18,2024
spot_img

LOC पार करने वाली लड़कियां पाकिस्तान को सौंपी गईं, सेना ने​​ भारत की मिठाई व उपहार ​भी दिए

spot_img
spot_img
नई दिल्ली, देशज न्यूज। भारतीय सेना ने ​रविवार को अनजाने में एलओसी बॉर्डर पार करके भारतीय सीमा में आने वाली दोनों लड़कियों को आज चाकन दा बाग क्रॉसिंग पॉइंट से मिठाई और उपहार देकर पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंप दिया है। पाकिस्तान की सीमा पर पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास पीओके की ​इन ​दो लड़कियों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था।
 
जम्मू के रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कहुटा जिले के अब्बासपुर गांव निवासी 17 साल की लाईबा ज़बैर और सना ज़बैर (13 वर्ष) अनजाने में सीमा पार करके रविवार को भारतीय क्षेत्र में आ गईं सीमा पर तैनात सेना के जवानों की नजर जब उन पर पड़ी तो हिरासत में लेकर पूछताछ की 
सैनिकों ने पूर्ण संयम बरतते हुए किशोरियों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए उनके सीमा पार करने ​की वजह ​का पता लगाया। जांच-पड़ताल में पता चला कि इन लड़कियों ने अनजाने में पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास से एलओसी बॉर्डर क्रास किया है इसके बाद सेना ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास शुरू कर दिए​​। 
 
​इन लड़कियों के ​एलओसी बॉर्डर ​पार करके भारतीय क्षेत्र में आने की जानकारी ​पाकिस्तान के अधिकारियों को औपचारिक ​​रूप से दी गई​ दोनों देशों के अधिकारियों के बीच कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद सोमवार को ​दोनों लड़कियों को चाकन दा बाग क्रॉसिंग पॉइंट से पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंप दिया है​​​मानवीय संवेदना और दोस्ताना अंदाज के लिए अपनी पहचान रखने वाली ​​भारतीय सेना ​ने इन लड़कियों को पाकिस्तान को सौंपते समय भारत की ओर से मिठाई और उपहार ​भी दिए हैं​​ ​

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें