मार्च,28,2024
spot_img

गुरुग्राम: महिलाओं ने ट्रैक्टर रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने रोका काफिला

spot_img
spot_img
26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड में भी जाएंगी महिलाएं
-ट्रैक्टर रैली में पुरुषों की भी रही भागीदारी
-बाटा चौक पर पुलिस ने ट्रैक्टरों के काफिले को रोका
गुरुग्राम, देशज न्यूज। कृषि अध्यादेश को लेकर देश में विशेषकर राजधानी दिल्ली में सिंधु बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए बुधवार को गुरुग्राम में महिलाओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान हाथों में तिरंगे लिए महिलाओं ने अपनी मांगों के हित में नारेबाजी (Gurugram: Women held a tractor rally demonstrating power, po) भी की। साथ ही देशभक्ति गीत भी बजाए। इस ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने एमजी रोड स्थित बाटा चौक पर रोक दिया गया। काफी देर तक वहां गहमागहमी रही।
बुधवार को यहां पालम विहार के निकट बजघेड़ा फ्लाईओवर के पास महिलाएं एकत्रित हुई। यहीं पर काफी संख्या में ट्रैक्टर भी लाए गए। पहले तो महिलाओं ने ट्रैक्टर रैली शुरू करने के स्थल पर ही जमकर नारेबाजी की। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले निकाली गई इस रैली में महिलाओं में खूब जोश नजर आया।
यहां अपने संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता पूनम सहरावत ने कहा कि देश में खेती-किसानी में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं। इसलिए महिलाओं को किसी भी सूरत में कम नहीं आंका जाना चाहिए। आने वाली 26 जनवरी को भी ट्रैक्टर परेड में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। इसके बाद ट्रैक्टर रैली (Gurugram: Women held a tractor rally demonstrating power, po) की शुरुआत की गई।
बजघेड़ा फ्लाईओवर से चलकर टै्रक्टर रैली सिगनेचर टावर क्रॉसिंग की तरफ बढ़ी। इसी बीच बाटा चौक पर तैनात पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर जाने से रोकने के लिए बाटा चौक पर ही रोक दिया।
बाटा चौक पर किसानों को पुलिस द्वारा रोकने के चलते यहां बीच सड़क पर किसान बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वहीं मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक्सप्रेस-वे (Gurugram: Women held a tractor rally demonstrating power, po) की तरफ नहीं जाना। वहां पर यातायात को बाधित नहीं कर सकते।
किसानों के धरने का नेतृत्व करने वाले एडवोकेट संतोख सिंह ने कहा कि यह हमारी तिरंगा यात्रा है। हम तिरंगा का सम्मान कर रहे हैं। हम शांतिपूर्वक यह कार्य कर रहे हैं। हर नागरिक का यह संवैधानिक (Gurugram: Women held a tractor rally demonstrating power, po) अधिकार है। पहले से ही हमने रूट पुलिस को दिया था। हम अनुशासन से चल रहे हैं। किसी को परेशान करने का हमारा काम नहीं है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें