अप्रैल,19,2024
spot_img

हाथ में घुसा कोरोना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला दोनों पाए गए कोरोना पॉजिटिव

spot_img
spot_img
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने संक्रमण की जानकारी देते हुए बीते दिनों में उनके संपर्क में आये लोगों से जांच कराने का आग्रह किया है।
दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारेंटाइन हूं। कृपया मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।”
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। बीते 24 घंटे में देश में एक दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा सामने आया है। वहीं, दूसरी लहर में कल के दिन 1184 मरीजों की मौत हुई, जो पिछले साल के सितंबर माह के बाद सबसे ज्यादा है।
वहीं, कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सुरजेवाला ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी।
सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज सुबह हुई कोविड-19 जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो भी लोग पिछले पांच दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना जांच करवाएं। साथ ही आवश्यक सावधानी भी बरतें।’
वहीं, सुरजेवाला से पहले शुक्रवार को ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी करना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को दिल्ली स्थित आवास में क्वारेंटाइन रखा है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। बीते 24 घंटे में देश में एक दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा सामने आया है। वहीं, दूसरी लहर में कल के दिन 1184 मरीजों की मौत हुई, जो पिछले साल के सितंबर माह के बाद सबसे ज्यादा है।Former Chief Minister Digvijay Singh becomes Corona infected, Surjewala tested corona positive, tweeted

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें