अप्रैल,26,2024
spot_img

खुशखबरी! अब हिंदी में भी दे सकेंगे छात्र JEE और NEET के मॉक टेस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली,देशज न्यूज। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को नेशनल टेस्ट अभ्यास (एनटीए) एप का हिंदी वर्जन लॉन्च किया। यह ऐप एप राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से निर्मित किया गया है। इससे छात्र नीट, जेईई और जेईई मेन की तैयारी घर पर ही कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  EVM Only | Supreme Court News | Supreme फैसला... VVPAT को नकारा, EVM को स्वीकारा... इसी से होंगे चुनाव

एक महीने पहले ही एनटीए का अंग्रेजी वर्जन लॉन्च किया गया था। अब तक लगभग 9.56 लाख से अधिक छात्रों ने इसे डाउनलोड किया है। लगभग 16.5 लाख छात्रों ने मॉक टेस्ट दिया है।

लॉन्च के मौके पर निशंक ने कहा, हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी जेईई (मेन), नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं देते हैं जिनमें से बहुत सारे निजी कोचिंग संस्थाओं तक नहीं जा पाते हैं, उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने यह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित एप का अंग्रेजी संस्करण एक महीने पहले लांच किया था। 

यह भी पढ़ें:  EVM Only | Supreme Court News | Supreme फैसला... VVPAT को नकारा, EVM को स्वीकारा... इसी से होंगे चुनाव

कहा हमें इस बात की जानकारी थी, इसके बाद भी बहुत से छात्रों की जरूरतें अधूरी रह जाएंगी क्योंकि जरूरी नहीं सबको अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अच्छी तरह से हो। ऐसे छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आज हमने इसका हिंदी संस्करण भी लांच किया है. अब इस एप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा छात्र लाभान्वित होंगे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें