अप्रैल,27,2024
spot_img

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 09,309 नए मामले, 87 लोगों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ आठ लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 09 हजार 309 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,08,80,603 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 87 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,55,447 तक पहुंच गई है।
शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,35,926 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,05,89,230 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.32 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 11 फरवरी को 07,65,944 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 20,47,89,784 टेस्ट किए जा चुके हैं। अबतक कुल 75,05,010 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें:  EVM Only | Supreme Court News | Supreme फैसला... VVPAT को नकारा, EVM को स्वीकारा... इसी से होंगे चुनाव

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें