मार्च,28,2024
spot_img

तिब्बती भिझुओं के संपर्क में था हवाला रैकेट में गिरफ्तार चीनी नागरिक चार्ली पेंग जानिए क्यों

spot_img
spot_img

नई दिल्ली.देशज न्यूज।  मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार चीनी नागरिक चार्ली पेंग  दलाई लामा के बारे में जानकारी जुटा रहा था। इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को पता चला है, चार्ली पेंग दिल्ली में कुछ तिब्बती भिझुओं के संपर्क में था। उसने दलाई लामा व उनके सहयोगियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए उन्हें कथित रूप से रिश्वत भी दी थी।

 

चार्ली पेंग इस काम में लोगों से चीनी ऐप वी चैट के जरिये संपर्क करता था। दिल्ली स्थित मजनू का टीला के पास रहने वाले कुछ लोगों को 2 लाख से 3 लाख के बीच रिश्वत दी गई है। फिलहाल उन लोगों की पहचान की जा रही है। इधर, हवाला रैकेट में गिरफ्तार चार्ली पेंग उर्फ लुओ सांग ने पूछताछ में कई खुलासे किए।

 

पेंग ने पूछताछ में बताया, उसने पहली बार 2014 में भारत में कदम रखा था। चार्ली पेंग ने दिल्ली में सबसे पहले नूडल्स का कारोबार शुरू किया। इसमें आगे बढ़ते हुए बड़े हवाला रैकेट तक जा पहुंचा। पेंग को पहली बार साल 2018 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। कुछ दिन बाद वह छूट गया था. इस बार उसे फिर गिरफ्तार किया गया, जिसमें कई बड़े खुलासे सामने आए हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें