अप्रैल,26,2024
spot_img

2024 की तैयारी में जुटी भाजपा, 120 दिनों में देश के हर राज्य का दौरा करेंगे जेपी नड्डा

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज।  आगामी राज्य चुनावों के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले 120 दिनों में देश के हर एक राज्य का दौरा करने वाले हैं।

भारतीय जनता पार्टी अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दिसंबर के पहले सप्ताह से देश भर में 120 दिनों का प्रवास अभियान शुरू होगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस प्रवास केअंतर्गत बूथ समितियों और मंडल के कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहित करने का काम करेंगे।आगामी जो विधानसभा चुनाव वाले राज्य हैं, उनमें पार्टी की क्या तैयारी है, क्या रणनीति बनी है, उसकी भी समीक्षा की जाएगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष उसके संबंध में भी मार्गदर्शन देंगे।

यह अभियान 5 दिसंबर को देवभूमि उत्तराखंड से शुरू होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि इस प्रवास कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और मजबूती प्रदान करना और हर बूथ इकाई को और सक्रिय करना व और मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें:  EVM Only | Supreme Court News | Supreme फैसला... VVPAT को नकारा, EVM को स्वीकारा... इसी से होंगे चुनाव

उन्होंने बताया कि इस प्रवास योजना में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियों के साथ बैठक होगी. मंडल अध्यक्ष और मंडल समितियों के साथ बैठक होगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें