अप्रैल,26,2024
spot_img

बिहार भागने की फिराक में था लाल किला उपद्रव का गुनाहगार दीप सिद्धू

spot_img
spot_img
spot_img
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर लाल किले का गुनाहगार दीप सिंह सिद्धू अगर बीती रात हरियाणा के करनाल से न पकड़ा जाता तो वह बिहार के पूर्णिया जाना चाहता था, ताकि पुलिस से बचा रहे और मौका मिलते ही देश से बाहर जा सके।
डीसीपी संजीव यादव के अनुसार पुलिस को गुमराह करने के लिये सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी पोस्ट यूएस से ही अपलोड की गई थी। डीसीपी की माने तो दीप सिंह सिद्धू फरार होने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही से उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करनाल (हरियाणा) से बीती रात पकड़ लिया। वह करनाल से फरार होकर बिहार के पूर्णिया जाना चाहता था, ताकि पुलिस से बचा रहे और मौका मिलते ही देश से बाहर जा सके।
चार बजे तीस हजारी कोर्ट में किया जाएगा पेश
दीप सिंह सिद्धू पर 26 जनवरी के दौरान किसानों को उकसाने और भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने का आरोप है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दीप सिंह सिद्धू के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था, जिसमें वह वांटेड था। दीप सिंह सिद्धू ने 25 व 26 जनवरी को भाषण दिया था जिससे लोग उग्र हुए थे। डीसीपी ने यह भी बताया कि फिलहाल दीप सिंह सिद्धू से जनकपुरी स्थित क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:  EVM Only | Supreme Court News | Supreme फैसला... VVPAT को नकारा, EVM को स्वीकारा... इसी से होंगे चुनाव

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें