अप्रैल,25,2024
spot_img

अक्टूबर का काम अभी निबटा लें, अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब है छुट्‌टी

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। 4 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश,08 अक्टूबर (गुरुवार) चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी,10 अक्टूबर (शनिवार) सेकेंड सैटरडे, 11 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश, 17 अक्टूबर (शनिवार) छुट्टी, 18 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश, 23 अक्टूबर (शुक्रवार) दुर्गा पूजा-महासप्तमी, 24 अक्टूबर (शनिवार) महाअष्टमी-महानवमी, 25 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश, 26 अक्टूबर (सोमवार) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, 29 अक्टूबर (गुरुवार) पैगंबर मोहम्मद जयंती, 30 अक्टूबर (शुक्रवार) ईद-ए-मिलाद, 31 अक्टूबर (शनिवार) महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती यह कोई कैंलेंडर नहीं है आपके घर का। यह अक्टूबर महीनें का पूरा हिसाब है जो बैंक के किताब से मेल नहीं खाएगी। यानी, अक्टूबर में इन तारीखों को बैंक बंद रहेंगे। मतलब साफ, आगामी माह बैंक की छुट्टियों की भरमार है।

जानकारी के अनुसार, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखने पर साफ है,इस अक्टूबर में रविवार, सेकेंड सैटरडे के सथ गजेटेड व स्थानीय छुट्टियों को मिलाकर करीब 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिन लोगों को बैंकों में लगातार काम रहता है, उनके लिए यह जान लेना बहुत जरूरी है। आखिर, किन-किन दिन बैंक बंद रहेंगे।

अगर इस माह आपको बैंक से जुड़े काम-काज निपटाने हैं तो छुट्टियों की लिस्ट पहले ही देख लें जो देशज पर आपको सबसे पहले उपलब्ध है।अक्टूबर की शुरुआत ही दो अक्टूबर गांधी जयंती की राष्ट्रीय अवकाश से शुरू हो रही है। इस महीने दूर्गा पूजा, महास्प्तमी, महानवमी, दशहरा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा पर कई जगह बैंक बंद रहेंगे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें