अप्रैल,27,2024
spot_img

लाल किला हिंसा: अपनी कार पर बैठकर फेसबुक पर लाइव करते लालकिला के अंदर लोगों को भड़काने वाला धर्मेंद्र सिंह हरमन गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
नई दिल्ली, देशज न्यूज। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर परेड व लाल किला हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार देर रात एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान दिल्ली निवासी धर्मेंद्र सिंह हरमन के रूप में हुई है। लाल किला हिंसा मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच अबतक इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं हिंसा में शामिल चार लोगों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
अबतक हो चुकी हैं 44 एफआईआर
जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर लाल किला सहित विभिन्न जगहों पर आंदोलनकारियों द्वारा हिंसा की घटनाएं हुई थी। इन घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा अबतक 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से 15 एफआईआर की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है जबकि अन्य मामलों की जांच लोकल पुलिस कर रही है। इनमें लाल किला पर हुई हिंसा का मामला भी शामिल है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में बुधवार को धर्मेंद्र सिंह हरमन को गिरफ्तार किया है। आरोपित की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच की एसआईटी द्वारा की गई है।
फेसबुक पर किया था लाइव
पुलिस सूत्रों की मानें तो लाल किले पर जब हिंसा की घटना हो रही थी तो उस समय धर्मेंद्र सिंह हरमन फेसबुक लाइव कर रहा था। वह दिल्ली का रहने वाला है। घटना के समय वह अपनी कार की छत पर बैठकर लाल किले के अंदर से भीड़ को उकसा रहा था। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा अबतक कुल 124 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपित को गुरुवार को कोर्ट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लेगी।
यह भी पढ़ें:  EVM Only | Supreme Court News | Supreme फैसला... VVPAT को नकारा, EVM को स्वीकारा... इसी से होंगे चुनाव

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें