अप्रैल,27,2024
spot_img

पचास हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन आयात करेगी सरकार, देश में कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया फैसला

spot_img
spot_img
spot_img
नई दिल्ली। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 50 हजार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन आयात करने का फैसला लिया है। इस संबंध में जल्दी ही टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही कोरोना प्रभावित 12 राज्यों में ऑक्सीजन आपूर्ति की निगरानी करने के लिए मैपिंग प्रणाली की शुरुआत करने का भी फैसला लिया गया है।
इस संबंध में गुरुवार को कोरोना पर गठित एम्पावरर्ड ग्रुप-2 की बैठक की गई जिसमें कोरोना प्रभावित 12 राज्यों में ऑक्सीजन उत्पादन की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में देश के दूरदराज इलाकों में 100 अस्पतालों में पीएम केयर्स फंड से ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने का भी फैसला लिया गया।
देश में कोरोना से प्रभावित 12 राज्यों में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, यूपी, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान हैं। इन सभी राज्यों में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने से अस्पतालों में बोझ बढ़ गया है और ऑक्सीजन की कमी होने लगी है।
यह भी पढ़ें:  EVM Only | Supreme Court News | Supreme फैसला... VVPAT को नकारा, EVM को स्वीकारा... इसी से होंगे चुनाव

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें