मार्च,29,2024
spot_img

अभी-अभी BIHAR में खूनी खेल, फायरिंग : वर्चस्व की लड़ाई में 1 महिला सहित 2 की मौत, 1 जख्मी 

spot_img
spot_img
कटिहार, देशज ब्रेकिंग। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लाम चौक के पास गुरुवार शाम दो पक्षों की हिंसक झड़प में एक महिला सहित दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल मो. आजाद का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
 मृतक महिला के पति मो. यूनुस ने बताया, मृतक मो.अनवर ने पहले उसकी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आजाद को घायल कर दिया। इसके बाद में अनवर ने खुद अपने आपको भी कनपटी में गोली मार ली।
घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है, दोनों पक्षों की ओर से करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया,एक पक्ष मो. अनवर की आरा मिल में पहले मो. आजाद ने तोड़ फोड़ किया। इसके बाद में अनवर ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गई है। अभी-अभी BIHAR में खूनी खेल, फायरिंग : वर्चस्व की लड़ाई में 1 महिला सहित 2 की मौत, 1 जख्मी अभी-अभी BIHAR में खूनी खेल, फायरिंग : वर्चस्व की लड़ाई में 1 महिला सहित 2 की मौत, 1 जख्मी 
यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें