अप्रैल,25,2024
spot_img

टेकटार पंचायत के वार्ड 14 की सदस्य बनारसी देवी नहीं रहीं, पंचायत सरकार में शोक

spot_img
spot_img
spot_img

कमतौल, देशज टाइम्स। सिंहवाड़ा प्रखंड के टेकटार पंचायत के वार्ड चौदह की सदस्य पचपन वर्षीय बनारसी देवी का ठंड लगने से शुक्रवार की शाम निधन हो गया। बनारसी देवी की मौत शुक्रवार की शाम अचानक ठंड लगने से होने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते पूरे इलाके के लोग, जनप्रतिनिधि उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। चारोें ओर शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

स्थानीय लोगों ने बताया, अचानक बढ़े कंपकपी ठंड से वह बेहोश हो गई। उनका दाया शरीर काम करना बंद कर दिया। लकवा की शिकायत समझ परिजन उन्हें लेकर समस्तीपुर की ओर दौड़े।

परिजनों ने देशज टाइम्स को बताया, अचानक बीमार पड़ने व लकवा की शिकायत समझ उन्हें लेकर समस्तीपुर के चकवाखर एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के पास ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। निधन से पूरा समाज शोकाकुल है। घर के बाहर इस ठंड भी लोगों का तांता लगा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Basopatti News | India-Nepal Border पर ग्रामीणों की दुस्साहस, SSB जवानों पर पथराव, हथियार छीनने की कोशिश, जवान जख्मी

टेकटार पंचायत के वार्ड 14 की सदस्य बनारसी देवी नहीं रहीं, पंचायत सरकार में शोकयह भी पढ़िए, जानना है जरूरी
आज अहिल्यास्थान बिजली पावर स्टेशन से तीन घंटे रहेगी बिजली गुल
अहिल्यास्थान बिजली पावर ग्रिड में फीडर मेंटिनेंस करने को लेकर शनिवार सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसका असर जाले फीडर पर भी पड़ेगा। यह जानकारी विभाग के जेई सूरज कुमार ने देशज टाइम्स को दी। वहीं, क्षेत्र के कुम्हरौली गांव के केदार यादव, इम्तियाज, इजहरुल, मो. जमील अख्तर, मो. इरफान, शाहजहां, सुदामा देवी,महाबीर यादव के बिजली बिल बकाए के कारण काट दिया गया है। इस कार्रवाई में मानव बल शशि कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार राम,अमित कुमार,नवीन पासवान,निजमूल हक शामिल थे।टेकटार पंचायत के वार्ड 14 की सदस्य बनारसी देवी नहीं रहीं, पंचायत सरकार में शोक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें