अप्रैल,25,2024
spot_img

मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर मैराथन बैठक में दिखी वाहन की व्यवस्था करने पर जोर

spot_img
spot_img
spot_img

मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर मैराथन बैठक में दिखी वाहन की व्यवस्था करने पर जोर
दरभंगा, देशज न्यूज। जल जीवन हरियाली पर 19 जनवरी को मानव शृंखला को सफल करने के लिए उच्च विद्यालय आसी के प्रांगण में सेक्टर प्रभारी प्रवीण कुमार झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संबोधित करते हुए प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने सभी पदाधिकारियों से कहा,सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर एक दूसरे को सहयोग कर हरेक वार्ड में जाकर प्रचार-प्रसार कर मानव श्रृंखला को सफल बनाएं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khajauli News | फुटबॉल स्टेडियम में टाइल्स कटिंग कर रहे Muzaffarpur के मजदूर की करंट से मौत

वही, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार झा ने कहा, 2017 में नशा मुक्ति पर मानव श्रृंखला हुआ था। हमलोग विपक्ष थे। फिर भी हमलोगों ने मिलकर मानव श्रृंखला को सफल बनाएं। इस बार हमलोग पार्टी स्तरीय बैठक कर पंचायत वार प्रचार-प्रसार कर मानव श्रृंखला को सफल करेंगे। सेक्टर पदाधिकारी राजेंद्र कुमार यादव, मनिल कुमार कर्ण ने कहा, हमलोगों को दूर-दूर से बच्चों व अभिभावकों को लाना होगा। इसके लिए वाहन की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा,जितने प्रखंड स्तरीय बैठक होती है उसमें प्रखंड की तरफ से पानी की भी व्यवस्था नहीं की जाती है। अगली बैठक में लापरवाही हुई तो हमलोग बैठक का बहिष्कार करेंगे।

प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा से पूछने पर कहा, हमलोगों को इस तरह कोई निद्रेश नही दिया गया। बैठक में 03 से 09 तक सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित हुए। इनमे 03-राम नरेश सिंह,04-कैलाश मिश्र, 05-अब्दुल सईद 06-राजेंद्र कुमार यादव 07-राम सेवक मांझी,08-मनिल कुमार कर्ण,09-गणपति पासवान,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार झा, कुमैई भदौन पंचायत के सरपंच-मशकूर आलम सभी सेक्टर नोडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News | रजघट्टा में आग की तबाही, बच्चे को बचाने में झुलसी मां...तीन घर राख में जमींदोज

मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर मैराथन बैठक में दिखी वाहन की व्यवस्था करने पर जोर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें