मई,8,2024
spot_img

मकर संक्रांति पर जानकी जीवन ट्रस्ट ने कहा, सेवा परमो धर्म:, बच्चों को खिलाई खिचड़ी

spot_img
spot_img
spot_img
मकर संक्रांति पर जानकी जीवन ट्रस्ट ने कहा, सेवा परमो धर्म:, बच्चों को खिलाई खिचड़ी
मकर संक्रांति पर जानकी जीवन ट्रस्ट ने कहा, सेवा परमो धर्म:, बच्चों को खिलाई खिचड़ी

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। मकर संक्रांति के पावन मौके पर जानकी जीवन चैरिटेवल ट्रस्ट ने बुधवार को जरूरतमंद बच्चों के बीच खिचड़ी का वितरण किया। उत्तरी पंचायत स्थित  रामकृष्ण किड्स कांवेंट स्कूल परिसर में सखि बहिनपा ग्रुप की सदस्यों ने मिलकर खिचड़ी खिलाकर बच्चों के बीच भीषण ठंड में पुनीत कार्य किए।

ट्रस्ट की संयोजक व सखी बहिनपा ग्रुप की दरभंगा की एडमिन दीपा झा ने मौके पर देशज टाइम्स को बताया, जानकी जीवन चैरेटिवल ट्रस्ट का मकसद, गरीब-असहायों की सेवा करना है। हमारी कोशिश निरंतर जरूरतमंदों तक पहुंचना रहा है।

मकर संक्रांति पर जानकी जीवन ट्रस्ट ने कहा, सेवा परमो धर्म:, बच्चों को खिलाई खिचड़ी
मकर संक्रांति पर जानकी जीवन ट्रस्ट ने कहा, सेवा परमो धर्म:, बच्चों को खिलाई खिचड़ी

दीपा ने कहा, इस नव वर्ष पर ट्रस्ट की ओर से और भी कई कार्य किए जाएंगें। सामाजिक परिवेश से जुड़कर समाज कल्याण व उत्थान करना ही हमारा मकसद है। वहीं, मौके पर सखी बहिपना ग्रुप के विस्तारित कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए उन्होंने बाढ़ के दौरान भीषण विभिषिका में फंसे लोगों की मदद व उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए सदस्यों का आभार जताया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News| Corona Lockdown में छात्रा से दुष्कर्म, Video बनाकर WhatsApp Group पर डालने वाले Muzaffarpur के दुष्कर्मी तबारक को 20 साल की सजा, Special Judge Protima Parihar कोर्ट का Strict Decision

मौके पर नेहा, आरती, शिल्पी, प्रतिभा, मंडावी, रितु ने भी ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान, बच्चों के बीच खिचड़ी वितरण किया गया। दर्जनों की संख्या में बच्चों ने लजीज खिचड़ी के साथ अन्य व्यंजनों का तुत्फ उठाया। मकर संक्रांति पर जानकी जीवन ट्रस्ट ने कहा, सेवा परमो धर्म:, बच्चों को खिलाई खिचड़ीमकर संक्रांति पर जानकी जीवन ट्रस्ट ने कहा, सेवा परमो धर्म:, बच्चों को खिलाई खिचड़ी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें