अप्रैल,18,2024
spot_img

मधुबनी से चोरी के पिकअप से नेपाल भेजा जा रहा था किचन की शान प्याज, चालक समेत 4 पर FIR

spot_img
spot_img

आकिल हुसैन, मधुबनी, देशज टाइम्स। जयनगर थाना पुलिस ने भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते  वाटरवेज चौक के निकट से प्याज लदे चोरी के एक पिकअप वेन के साथ चालक को हिरासत में लिया। पिकअप वेन के चालक से कागज के जांच के बाद पिकअप चोरी का निकला।

अभियान में एएसआई संजय सिंह व सुनील सिंह शामिल थे। मामले में चालक मुकेश यादव समेत चार लोगों के खिलाफ जयनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहायक थाना अध्यक्ष एसएन सारंग ने देशज टाइम्स को बताया, बाजार समिति से एक पिकअप वेन पर प्याज लादकर बेतौन्हा के रास्ते  नेपाल ले जाने के फिराक में था।

थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर प्याज लदे वेन को पकड़ा। जांचोपरांत पिकअप वेन वेस्ट बंगाल का नंबर था। जो चोरी का निकला। गिरफ्तार ड्राइवर मुकेश यादव थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी गांव का बताया गया है,जिसे न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है। सहायक थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्याज के व्यापारी श्रवण पूर्वे सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मधुबनी से चोरी के पिकअप से नेपाल भेजा जा रहा था किचन की शान प्याज, चालक समेत 4 पर FIRमधुबनी से चोरी के पिकअप से नेपाल भेजा जा रहा था किचन की शान प्याज, चालक समेत 4 पर FIR

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections| बीच फंसी मां...छुआछूत...अटक कर सटक जाएंगे

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें