अप्रैल,23,2024
spot_img

मधुबनी डीएम पहले साइकिल फिर बुलेट पर निकले, कहा हम बनेंगे जागरूक, बिहार बनेगा सिरमौर

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी डीएम पहले साइकिल फिर बुलेट पर निकले, कहा हम बनेंगे जागरूक, बिहार बनेगा सिरमौर

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की ओर से बुधवार को त्रिलोकनाथ +2 उच्च विद्यालय, कलुआही के परिसर में मानव श्रृंखला के समर्थन में जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं ,विद्यालय परिसर,कलुआही से सेलीबेली तक लगभग 06 किमी. बाइक में डीएम समेत आम लोगों ने मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील की। वहीं, वातावरण निर्माण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।

सेलिबेली से किसान भवन, जयनगर तक लगभग 09 कि मी. साइकिल रैली निकाली गई। इस क्रम में जल जीवन हरियाली,नशामुक्ति,बाल विवाह व दहेज उन्मूलन को लेकर प्रायोजित 19 जनवरी को मानव श्रृखंला निर्माण को लेकर डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने सभी लोगों से 19 जनवरी को बनाए जानेवाले मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील की।

जयनगर के कलुआही सीमा से साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। किसान भवन,मधुबनी में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा, मानव श्रृंखला के माध्यम से जलजीवन,हरियाली, बाल विवाह,दहेज उन्मूलन, शराब बंदी को दूर गामी परिणाम बताते हुए लोगों से 19 जनवरी के मानव श्रृंखला निर्माण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का अपील की।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Dream 11 Winner...पॉकेट में बच्चों के दूध के लिए थे 60 रुपए...बना दिया आंद्रे रसेल को अपनी टीम का कप्तान...जीत लिए 1.5 Crore....ये है दीपू ओझा... मैकेनिक Dream 11

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर,शंकर शरण ओमी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर,सुमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जयनगर, चंद्रकांता कुमारी, अंचल अधिकारी, जयनगर, संतोष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, जयनगर,अमित कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जयनगर, पूनम राजीव,पीओ, जयनगर, संजीव कुमार, बीपीएम,जीविका, जयनगर, अनिल चौधरी, केआरपी., बीआरपी,सीआरसीसी के अलावे सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मीगण के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के सदस्यगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे। बाद में,ई-किसान भवन, जयनगर से मशाल जुलुश सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद चौक तक पहुंचकर लोगों में जागरूकता लाने का कार्य किया गया।

मधुबनी डीएम पहले साइकिल फिर बुलेट पर निकले, कहा हम बनेंगे जागरूक, बिहार बनेगा सिरमौर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें