अप्रैल,20,2024
spot_img

खुदाई में मिली सैकड़ों साल पुरानी भगवान महावीर की दो फुट की अजब प्राचीन मूर्ति 

spot_img
spot_img
अचानक खुदाई के दौरान एक बड़ा पत्थर टकराया। इस पर खोदाई का कार्य रुकवा दिया गया।
मुंबई, देशज न्यूज। पालघर के मनोर इलाके में खुदाई के दौरान भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति मिली है।  जानकारी के मुताबिक गणपत भोईर अपने घर के निर्माण के लिए मिट्टी खुदाई करवा रहे थे। गणपत व वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने हाथ से खोदाई की तो मिट्टी में दबी भगवान महावीर की करीब दो  फुट की मूर्ति मिली है। जानकारी होने पर क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए।
 सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक जानकारी प्राप्त की और जीसीबी से मूर्ति निकलवा कर, कागजी कार्यवाही के बाद भगवान महावीर की मूर्ति को मनोर के ही एक जैन उपासक केंद्र में रखवा दिया गया। मूर्ति मिलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। टीम द्वारा जांच के बाद ही बताया जा सकेगा कि मूर्ति किस धातु की बनी है और कितनी पुरानी है। लोगों का कहना है,कि भगवान महावीर की यह मूर्ति सैकड़ों वर्ष पुरानी हो सकती है।खुदाई में मिली सैकड़ों साल पुरानी भगवान महावीर की दो फुट की अजब प्राचीन मूर्ति 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें