अप्रैल,25,2024
spot_img

IPL Auction19: मैक्सवेल पर पैसों की बारिश, पैट कमिंस की कीमत 15.50 करोड़

spot_img
spot_img
spot_img

IPL Players Auction 2020इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। ऑक्शन में आठ फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगा रहे हैं। मेंटल हेल्थ की वजह से क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद लौटे ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर पैसों की बरसात हुई।

दो करोड़ बेस प्राइस के साथ मैक्सवेल नीलामी में उतरे। दिल्ली कैपिटल्स व किंग्स इलेवन पंजाब में उनको लेकर जंग सी छिड़ी हुई थी। आखिर में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा।तीन खिलाड़ियों को अब तक 10 करोड़ या उससे ज्यादा की राशि में खरीदा गया है। इसमें साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को आरसीबी ने 10 करोड़ में खरीदा है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को केकेआर ने 15.50 करोड़ में खरीदा है।

मैक्सवेल पहले भी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं और एक बार फिर वो इस फ्रेंचाइजी टीम का हिस्सा बन गए हैं। मैक्सवेल 2019 आईपीएल में नहीं खेले थे। 2018 में वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। मैक्सवेल ने कुल 69 आईपीएल मैच खेले हैं और 161.13 के स्ट्राइक रेट से 1397 रन बनाए हैं और इतने ही मैचों में 8.72 इकॉनमी रेट के साथ 16 विकेट ले चुके हैं।

कोलकाता, देशज न्यूज। इस बार की नीलामी में कुल 73 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा। इसमें केवल 29 विदेशी होंगे. सबसे अधिक कीमत वाले दो करोड़ के ब्रैकेट में सात खिलाड़ी हैं। डेढ़ करोड़ के ब्रैकेट में 10 और एक करोड़ रुपए के ब्रैकेट में 23 खिलाड़ी हैं।

अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में 20 लाख की सूची में 183 खिलाड़ी, 40 लाख की सूची में 7 खिलाड़ी और 30 लाख रुपए की सूची में 8 खिलाड़ी शामिल हैं। जो खिलाड़ी टेस्ट, वनडे और टी-20 में से किसी भी फॉर्मेट में अपने देश की टीम के लिए खेला हो वह कैप्ड श्रेणी में आता है. वहीं, अनकैप्ड का मतलब ऐसे खिलाड़ी से है, जो अपने देश के लिए तीनों में से किसी भी श्रेणी में न खेला हो।

इस बार नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग बेस प्राइस में रखा गया है। इसमें 20 लाख, 30 लाख और 40 लाख की तीन नई कैटेगरी शामिल हैं. पहले यह 10 लाख, 20 लाख और 30 लाख थी. वहीं, कैप्ड खिलाड़ियों को 5 अलग-अलग बेस प्राइस में रखा गया है. इसमें 50 लाख, 75 लाख, 1 करोड़, 1.5 करोड़ और दो करोड़ है।IPL Auction19: मैक्सवेल पर पैसों की बारिश, पैट कमिंस की कीमत 15.50 करोड़

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें