अप्रैल,27,2024
spot_img

देश संघर्ष की घड़ी में.. उबारेगा दरभंगा, संविधान बचाओं संयुक्त संघर्ष समिति का महाधरना 20 से

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज न्यूज। मोहल्ला शेर मोहम्मद भीगो में एंजिल हाई स्कूल सेमिनार हॉल में संविधान बचाओं संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता डॉ. सुमन कुमार झा, डॉ. विनोदानन्द झा, प्रो. बदरे आलम ने संयुक्त रूप से किया। निर्णय किया गया, 20, 21 व 22 जनवरी को कर्पूरी चौक पर तीन दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने देश की वर्तमान स्थिति पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा,आज देश संघर्ष की घड़ी से गुजर रहा है। देश को इससे उबारना हम सभी संविधान प्रेमियों का पहला फर्ज बनता है।

उपस्थित कई संगठनों व पार्टियों के नेताओं ने महाधरना में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जुड़ने का आवाह्न करते हुए इसका समर्थन किया। बैठक में जाप के जिलाध्यक्ष डॉ. अब्दुस्सलाम खान *मुन्ना खान, एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष ने भी विचार रखे। वही शशिरंजन सिंह, जिला सचिव शरद कुमार सिंह, भाकपा माले के नेता भूषण मंडल, सीपीएम के युवा नेता गोपाल ठाकुर, एसयूसीआईसी के लाल कुमार, मोनाजिर अहसन बहाब,डॉ. अब्दुस समद खान, मो.गुड्डू, मिनतुल्लाह अंसारी, मो.अरमान,वासीम खॉ, नूरुद्दीन जंगी,इस्माईल अख़्तर, राहुल राज,अनुराग सिंह गौतम, काशिफ़ इक़बाल,मोजाहिद आजम, नसर अहमद, मो० फैज अहमद, राजीव कुमार सहनी, मो० मुजफ्फर अली, सरफराज अनवर,अकबर अली खान, मो० अनसर अहमद, मो. रेहान अनसारी, कमर रेहान मौजूद थे।देश संघर्ष की घड़ी में.. उबारेगा दरभंगा, संविधान बचाओं संयुक्त संघर्ष समिति का महाधरना 20 सेदेश संघर्ष की घड़ी में.. उबारेगा दरभंगा, संविधान बचाओं संयुक्त संघर्ष समिति का महाधरना 20 से

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | हे ईश्वर !! रामचंद्र के उपकार का ऐसा सिला....शादी में काल को न्यौता...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें