अप्रैल,25,2024
spot_img

BIG BREAKING : गुजरात के ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका, 6 मजदूरों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
Gujarat : गुजरात के वड़ोदरा में एम्स आक्सीजन कंपनी में ब्‍लास्‍ट, 5 की मौतBIG BREAKING : गुजरात के ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका, 6 मजदूरों की मौत
अहमदाबाद/वड़ोदरा,देशज न्यूज (deshaj times)। बडोदरा के पादरा में एम्स इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड के ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट हो गया है। प्रारंभिक विवरण में बताया जा रहा है, कंपनी में काम करने वाले पांच कर्मचारी अचानक हुए इस विस्फोट में मौके पर मारे गए जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही 7 एम्बुलेंस और 5 फायर ब्रिगेड टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे। इस हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना भयंकर था कि कंपनी की छत भी उड़ गई। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
BIG BREAKING : गुजरात के ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका, 6 मजदूरों की मौतBIG BREAKING : गुजरात के ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका, 6 मजदूरों की मौत

विस्फोट के समय कंपनी के अधिकारी मौजूद नहीं थे। भीषण विस्फोट से लोगों में दहशत का माहौल है। तीन किमी. की परिधि में घरों की खिड़कियां और दरवाज़े हिल गए। तेज कंपन से ऊपर रखे बर्तन और अन्य सामग्री नीचे गिर गई। इससे विस्फोट की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
मृतक श्रमिकों में से तीन लोला गांव के निवासी हैं। एक मुवाल गांव व एक गवासाड़ गांव का है। एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशका जताई गई है। उद्योगों व अस्पतालों में उपयोग किए जाने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर का निर्माण गावसड़ गांव के पास स्थित इस एम्स इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में किया जाता है।BIG BREAKING : गुजरात के ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका, 6 मजदूरों की मौतBIG BREAKING : गुजरात के ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्टरी में धमाका, 6 मजदूरों की मौत
यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें