अप्रैल,26,2024
spot_img

बाढ़ पीड़ितों ने कहा, 6 हजार देंगे नहीं दिया, काट रहे जयनगर अंचल का चक्कर, काटा बवाल

spot_img
spot_img
spot_img

आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित कमला नदी में जुलाई माह में आई प्रलयकारी बाढ़ के कारण प्रखंड के दर्जनों गांव में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से छह हजार मुआवजा देने की घोषणा के महीनों बाद भी बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्थानीय प्रशासन की ओर से मुआवजा राशि उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके खिलाफ  सोमवार को प्रखंड के पङवा बेलही पंचायत के वार्ड तीन व चार खैरामाठ गांव के दर्जनों बाढ़ प्रभावित परिवारों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर जमकर बवाल काटा।  अंचलाधिकारी को एक आवेदन देकर अविलंब कारवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| पति-पत्नी पप्पू और पूजा....झूल गए फांसी के फंदे पर...उतरी दोनों की लाश...सामने पड़ी थी सुसाइड नोट

बाढ़ प्रभावित दिलीप कुमार यादव, समुद्री देवी, राम ह्रदय महराबौधू शरण यादवगणेशी महरादिलीप रामराम लाल यादव,वीणा देवी,सरोज कुमार यादवबबीता देवीरंजन कुमारीठकाई महरा समेत दर्जनों लोगों ने देशज टाइम्स को बताया, जयनगर कमला नदी में बाढ़ को आये आठ महीने से उपर हो गया। सरकार की ओर से सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों को तत्काल छह हजार रुपए बैंक खाते के माध्यम से भेजने के लिए जन प्रतिनिधियों के सहयोग से आवेदन पत्र प्रखंड कार्यालय में जमा लिया गया। लेकिन, महीनों बीत जाने के बाद भी छह हजार नहीं मिला। पीड़ित लोगों की ओर से प्रखंड सह अंचल कार्यालय का चक्कर लगाया जा रहा है।

प्रभावित परिवारों ने देशज टाइम्स बताया, सरकार की ओर से घोषित बाढ़ पीड़ित परिवारों को छह हजार की राशि देने की बात पर हम लोगों को पिछले पांच महीनें से बुलाया जा रहा है। लेकिन, हम लोगों को अब राशि नहीं दी गई। इस मामले को लेकर आज जयनगर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष एक परिवाद दायर कर रहे हैं। जब तक हम लोगों को सरकारी लाभ नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बाढ़ पीड़ितों ने कहा, 6 हजार देंगे नहीं दिया, काट रहे जयनगर अंचल का चक्कर, काटा बवालबाढ़ पीड़ितों ने कहा, 6 हजार देंगे नहीं दिया, काट रहे जयनगर अंचल का चक्कर, काटा बवाल

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News | बड़ा हादसा...NH 57 पर Rajasthan से Guwahati जा रहा मूंगलफली लदे ट्रक में लगी आग..फिर ये हुआ?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें