अप्रैल,16,2024
spot_img

रूक-रूक कर बरसा बरसा, डूबने को मजबूर किरतपुर, घरों में दुबके लोग, सड़कों पर 3 फीट पानी

spot_img
spot_img

किरतपुर न्यूज देशज टाइम्स। रूक-रूक कर हो रही तेज बारिश से प्रखंड क्षेत्र के कई मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों को भी परेशानी बढ़ गई है।

इस तरह की स्थिति प्रखंड के रसियारी गांव की है। जहां मुख्य सड़क पर 2 से 3 फीट पानी जमा हो जाने से जहां वाहन चालकों के अलावा पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी बढ़ गई है।

इसी प्रकार जमालपुर गांव के भूली मोहल्ला में भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है।किरतपुर पंचायत के सिंगरी दक्षिण चौपाल टोला के मुख्य सड़क पर भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है जिससे लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  KK Pathak News | Election Commission को KK Pathak का पत्र, कृपया ध्यान दें...शिक्षा विभाग के कर्मीं चुनावी ड्यूटी में नहीं लगेंगे...

इस समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश झा ने एसडीओ ब्रज किशोर लाल को आवेदन देकर इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

किरतपुर के बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि उक्त स्थल पर तकनीकी सहायक को जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क होने से पंचायत स्तर से काम कराने में थोड़ा दिक्कत हो रही है। बावजूद जलजमाव के इस समस्या का समाधान जल्द हो इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Hanumannagar News | 3 km लंबी, 1 km चौड़ी रजवान चौर में फैली आग, दर्जनों एकड़ में तैयार गेंहू, भूसा जलकर खाक...ये अज्ञात आग...किसानों के खून-पसीने...हाय रे! कोयले वाली किस्मत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें