अप्रैल,24,2024
spot_img

बिरौल का संकल्प, उठो ,जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए

spot_img
spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। युवा दिवस के अवसर पर बिरौल सेंट्रल स्कूल के परिसर में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया। इसका आयोजन भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ (Resolve, get up, wake up and don’t stop until the goal is achieved) की ओर से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी सह पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार झा ने उपस्थित छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होती है, क्योंकि राष्ट्र का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है। युवा पीढ़ियों को प्रेरित करने व एक आदर्श और शिक्षित समाज के (Resolve, get up, wake up and don’t stop until the goal is achieved) निर्माण के लिए हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। विवेकानंद सभी युवाओं के लिए एक संदेश था कि ” उठो ,जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए”।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के मार्ग (Resolve, get up, wake up and don’t stop until the goal is achieved) पर चलने की शपथ ली। मौके पर शिक्षक गौरी कांत झा, सूर्य मोहन मिश्रा, सौरभ कुमार, स्कूली छात्र-छात्रा के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार मिश्रा, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य राम कुमार मिश्र,भाजपा पूर्व जिला महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें