अप्रैल,20,2024
spot_img

राजकुमार झा का लोजपा से इस्तीफा, कई और कार्यकर्ता आहत, जाएंगें राजद में

spot_img
spot_img

गौड़ाबौराम रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क, देशज टाइम्स। पांच वर्षों से पार्टी के प्रति समर्पित व क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने वाले राजकुमार झा (rajkumar jha) रविवार को लोजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अलावे जिला व विधानसभा प्रभारी व जिलाध्यक्ष को ऑन लाइन सौंपा है।

साथ ही इन्होंने इसकी सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को भी दे दी। राजकुमार झा ने प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र सौंपने से पहले देशज टाइम्स को बताया, लोजपा जिला के आंतरिक लोकतंत्र का आभाव को महसूस किया। साथ ही जिलाध्यक्ष की ओर से बिना किसी सूचना के गौड़ाबौराम प्रखंड अध्यक्ष पद से हटा दिए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं मे रोष व जिला नेतृत्व के फैसले से आहत नजर आ रहे हैं।

कार्यकर्तोओं की भावनाओं को सम्मान करते  पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष (rajkumar jha)को सौंप रहा हूं। इधर, दर्जनों कार्यकर्तोओं ने लोजपा को छोड़कर आरजेडी का दामन थामने का फैसला लिया है।

कार्यकर्तोओं का कहना है, जब सामने विधानसभा चुनाव हो उस वक्त इस क्षेत्र के लोजपा के मजबूत संगठन के साथ छेड़छाड़ करना पार्टी हीत के लिए यह फैसला शुभ संकेत नहीं है। वहीं, श्री झा (rajkumar jha) ने फिलहाल किसी दल में नहीं जाने की बात कही।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें