अप्रैल,25,2024
spot_img

पोखराम पहुंचे विनय ने देखी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी, निदान का दिया आश्वासन

spot_img
spot_img
spot_img

पोखराम पहुंचे विनय ने देखी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी, निदान का दिया आश्वासनबिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार ने रविवार को कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरौल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर बाढ़ का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों की परेशानियों को सुना।

 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जब पोखराम पहुंचे तो यहां के लोगों ने उन्हें बताया कि घर में पानी घुसा हुआ है। कमर भर पानी में तैर कर घर जाना पड़ता है, ना तो नाव की व्यवस्था की गई है ना ही कोई राहत सामग्री मिला है।pokhram pahuchey

बाढ़ पीड़ितों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनूपस्थिति को लेकर उनके विरुद्ध आक्रोश जताया। विनय कुमार ने इस विपदा के समय धैर्य से काम लेने का अनुरोध करते हुए उनकी समस्याओं को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिलकर निदान करवाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

 

इस मौके पर कृष्णा कन्हैया चौधरी,नीरज चौधरी,केशव आचार्य,नवीन आनंद, सोहन कुमार,राणा कुमार,अभिरंजन झा,रंजीत यादव, बैजनाथ,यादव,रमन झा,अनिल चौधरी,हरिओम चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।pokhram pahuchey

फोटो। बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्या को सुनते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार।pokhram pahuchey

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें