अप्रैल,20,2024
spot_img

MLA स्वर्णा सिंह को खुद का संबल मान रहीं गौड़ाबौराम की महिलाएं, दिख रहा विकास का उत्साह

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। गौड़ाबौड़ाम विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक स्वर्णा सिंह महिलाओं के लिए एक मजबूत स्तम्भ बन कर सामने आ रही हैं। क्षेत्र में जहां भी जाती हैं महिलाओं का हुजूम घर के आंगनों से निकल कर सड़क पर आ जाती हैं, जैसे उनके लिए एक बहुत बड़ा सहारा देने वाली आ गई है।

यह सोचना क्षेत्र के महिलाओं के लिए गलत नहीं है, चूंकि आज से पहले इस इलाके से सिर्फ पुरुषों का प्रतिनिधित्व रहा है। आजादी के बाद पहली बार महिला विधायक चुने जाने से खासकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है।

इन लोगों का कहना है कि आखिर कार हम लोगों का महिला सशक्तिकरण मिशन सफल रहा। बुधवार को आसी,कन्हैय, कुमैईभदौन,नदैय पंचायत का भ्रमण के क्रम में जगह जगह महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा।

इस दौरान महिला किसानों ने क्षेत्र में बंद पड़े राजकीय नलकूप को विधिवत चालू करने, बाढ़ और सुखाड़ की समस्या से किसानों निजात दिलाने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विधायक का ध्यान आकर्षित किया।

लोगों की समस्या को सुनने के बाद विधायक स्वर्णा सिंह ने कहा कि गौड़ाबौड़ाम विधानसभा जैसे पिछड़े क्षेत्र को विकास के मानचित्र पर लाना उनके लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए एक कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिसके तहत समस्याओं का निदान करने का प्रयास की जाएगी। भ्रमण के दौरान संजय पासवान, गौड़ाबौड़ाम प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह,भगवान ठाकुर, सुनील कुमार झा, जयप्रकाश मिश्र, गजेन्द्र ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें