अप्रैल,18,2024
spot_img

मधुबनी के 2 लोगों की बिरौल में मौत, कोहरे में पलटी बोलेरो, चालक की गाड़ी से निकाली लाश

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। शादी के सगुन से लौट रहे मधुबनी जिले के दो लोगों की मौत बिरौल में हो गई। थाना के ईटवाशिवनगर से सटे पश्चिम दिशा में कोहरे के कारण बोलेरो सड़क किनारे पानी से भरे गढ्ढे में पलट गई, जिससे चालक की मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं, दूसरे व्यक्ति की मौत इलाज में ले जाने के क्रम में बेनीपुर में हो गई। बेलौरो में सवार अन्य लोग जख्मी स्थिति में गाड़ी का शीशा तोड़ कर बाहर निकल गए।

यह भी पढ़ें:  UPSC Topper News | Darbhanga का जलवा...लहराया UPSC में Darbhanga का परचम ....| Biroul के Ashish Kumar ने बजाया UPSC में डंका, 338th Rank...मेधा को सलाम |

सूचना मिलते ही थाना से दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एएसआई शिवकुमार पासवान, एएसआई रविन्द्र सिंह ने ग्रामीणों के मौजूदगी में जेसीबी के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को गढ्ढे से निकाला गया। उसके अंदर से चालक दीपक मंडल की लाश को बाहर निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

वहीं, दूसरे शिवदेव ठाकुर की लाश को बेनीपुर से बहेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी शिवकुमार पासवान ने बताया दोनों व्यक्ति में से एक मधुबनी जिले के बिस्फी थाना के परसौनी गांव के व दूसरे मधुबनी जिले के ही मुरलिया गांव का रहने वाले थे। ये लोग बिस्फी थाना क्षेत्र से सगुन के लिए शंभु ठाकुर के घर बिरौल के पड़री गांव आए हुए थे।

यह भी पढ़ें:  UPSC Topper News | Darbhanga का जलवा...लहराया UPSC में Darbhanga का परचम ....| Biroul के Ashish Kumar ने बजाया UPSC में डंका, 338th Rank...मेधा को सलाम |

सगुन कार्यक्रम के बाद वापस घर लौटने के क्रम मे ईटवाशिवनगर गांव से पश्चिम कोहरे के शिकार हो गए।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें