अप्रैल,25,2024
spot_img

किरतपुर में बेघर हुए परिवारों के बीच राहत लेकर पहुंचे समाजसेवी संजय

spot_img
spot_img
spot_img
उत्तम सेन गुप्ता,अनुमंडल समन्वयक देशज टाइम्स, दरभंगा।  हमेशा से देखा गया है कि जब जब गरीबों के साथ विपदा आती है तो कोई न कोई उसके मदद के लिए अवश्य उपस्थित हो जाते हैं।
ऐसा ही नजारा किरतपुर प्रखंड क्षेत्र में वृहस्पतिवार को देखने को मिला। जहां एक समाज सेवी संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने उपरांत बाढ़ से बेघर हुए परिवारों के बीच तत्काल सुखा राहत सामग्री का वितरण किया।उन्होंने किरतपुर,सिमरी, झगरुआ तरबाड़ा,झगरुआ पूरनबास,जमालपुर छिलकोरा सहित कई गांव पहुंचे।जहां उन्होंने विस्थापित परिवारों की वास्तविक स्थिति को देख आश्चर्य चकित हो गए। कहा हाय रे सरकार की व्यवस्था।
मौके पर उपस्थित देशज टाइम्स की टीम को समाज सेवी संजय सिंह ने बताया कि बाढ़ से इस प्रखंड के आठों पंचायतों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है।वर्ष 1987 से भी अधिक पानी आने की उम्मीद यहां के लोगों को नहीं रहने के कारण इन परिवारों के साथ और भी समस्या गंभीर हो रही है।kiratpur me beghar
स्थानीय अंचल प्रशासन से जो सरकारी सहयोग मिलनी चाहिए वह इन पीड़ित परिवार को नहीं मिल पा रहा है जो दुखद है। संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं रहने को लेकर सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि कथनी और करनी मे काफी अंतर है।
उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय के द्वारा क्षेत्र में 33 नाव दर्शाया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बंया कर रही है। इस गंभीर परिस्थिति में भी सरकार गरीबों को दिल से मदद करने के बजाय इनके नाम पर कागजी खानापूर्ति करने मे लगी है। मौके पर कैयलू सदा,ज्योतिष प्रसाद यादव,विजेन्द्र यादव,अजय कुमार सहित कई सहयोगी मौजूद थे।किरतपुर में बेघर हुए परिवारों के बीच राहत लेकर पहुंचे समाजसेवी संजय
किरतपुर क्षेत्र में विस्थापित परिवारों के बीच सुखा राहत बांटते संजय उर्फ पप्पू सिंह।
यह भी पढ़ें:  Manish Kashyap| Bihar News| 'लागा झुलनिया के धाका...' YouTuber Manish Kashyap भाजपा में शामिल

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें