मार्च,28,2024
spot_img

किरतपुर में ऑक्सीजन शिविर में पहुंचे 342 लोगों ने कराई जांच, मिली कोरोना से लड़ने की जानकारी

spot_img
spot_img

किरतपुर रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। प्रखंड के कुबोल गंगा पंचायत के तेतरी गांव में गुरुवार को आम आदमी पार्टी की ओर से  ऑक्सीजन लेवल जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां लोग वर्तमान समय में अपने शरीर मे ऑक्सीजन की वस्तु स्थिति से अवगत होने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | युवक की मौत पर उबल पड़ा पूरा बिरौल...घेराव, पथराव के बीच पुलिस कैंप...

 

शिविर में 342 लोगों को आक्सीजन लेवल का जांच किया गया। आम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डॉ.जे कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से अधिकतर मौतें मनुष्य के शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण ही होती है। यदि ऑक्सीजन लेवल की जांच कर समय से इलाज शुरू कर दिया जाए तो इसके मृत्यु दर मे काफी कमी आ सकता है। शिविर में पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को ऑक्सी मित्र के रुप में नियुक्त किया गया है, जो प्रखंड के सभी पंचायत में लोगों को आक्सीजन लेवल का जांच करेंगे।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | युवक की मौत पर उबल पड़ा पूरा बिरौल...घेराव, पथराव के बीच पुलिस कैंप...

प्रखंड अध्यक्ष डॉ.जे कुमार ने इसके लिए लोगों को स्वयं जागरूक होकर ऑक्सीजन लेवल की जांच कराने की अपील की। ताकि समय रहते ही किसी भी बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सके। मौके पर रोशन कुमार,सुजीत कुमार,शंकर कुमार,निर्धन कुमार,रोहित कुमार राम,पप्पू यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | युवक की मौत पर उबल पड़ा पूरा बिरौल...घेराव, पथराव के बीच पुलिस कैंप...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें