अप्रैल,24,2024
spot_img

गेंहूआ ने डंसा किरतपुर के लाल को, खेलते-खेलते नदी में गिरा प्रिंस…गोताखोर निराश,आएगी NDRF

spot_img
spot_img
spot_img
किरतपुर रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क, देशज टाइम्स। जमालपुर थाना क्षेत्र के कुबोल ढंगा पंचायत के भूषण यादव के 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के खेलने के क्रम में गेहुआ नदी में डूबने से मौत हो गई। इससे पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी क्रम मे उसका पैर फिसल गया। करीब से गुजर रही  गेंहूंआ नदी में जा गिरा। वहां उपस्थित बच्चों के शोर करने पर परिवार और ग्रामीणों ने वहां पहुंच कर नदी में खोजबीन शुरू कर दिया।गेंहूआ ने डंसा किरतपुर के लाल को, खेलते-खेलते नदी में गिरा प्रिंस...गोताखोर निराश,आएगी NDRF
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे सीओ सतीश कुमार और एस‌आई हरेंद्र कुमार सिंह ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से प्रिंस की तलाश में खोजबीन शुरू की लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला। सीओ सतीश कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय से एनडीआरएफ के टीम को बुलाया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें