अप्रैल,26,2024
spot_img

जार्ज को बिरौल ने किया नमन,बोले डॉ.इजहार, देश को नई क्रांति देने वाले सदैव रहेंगे प्रेरणास्त्रोत

spot_img
spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड सुपौल बस स्टैंड स्थित एम ए मेमोरियल हॉस्पिटल परिसर में समाजवादी नेता व भारत सरकार के पूर्व मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया प्रभारी सह अधिवक्ता कैलाश साहू ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके यश गाथा व किए गए कार्यों का गुणगान करते पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद ने कहा, भारत देश के समाजवादी व मजदूरों के नेता जॉर्ज फर्नांडिस ने रक्षा मंत्रालय में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे देश को एक नई क्रांति मिली थी। पूर्व विधायक ने कहा, जॉर्ज साहब हमेशा गरीब गुरबा मजदूरों की मदद में अपना जीवन निछावर कर दिया।
बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद भी चुने गए थे। भारत देश को नए शिखर पर ले जाने का काम किया।
मौके पर  मनोज साहनी अध्यक्ष लोजपा किरतपुर, शोभा कांत यादव, लक्ष्मण मंडल अति पिछड़ा अध्यक्ष जदयू ,महेश यादव सूरज कुमार राम चंद्रशेखर यादव, मो. अरमान, डॉ. इमदाद, मो. सलीम, सुनील कुमार राम, कुमार रमन उपस्थित थे।
 कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। सभी लोगों ने निरंतर दूरी बना कर इस कार्यक्रम में  अपनी भागीदारी देते दिखे।इसके लिए भी पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद ने सबका धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें:  Bihar News| Sitamarhi News | सुबह तड़के 3:30 बजे मुख्य दरवाजा तोड़कर घुस आए गुंडे...रिटायर अधिकारी और शिक्षक पत्नी को बनाया बंधक...1 लाख कैश, लाखों के जेवरातों की आराम से डकैती

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें