अप्रैल,20,2024
spot_img

जेसीबी ने खोदकर छोड़ा, बाढ़ के पानी से लबालब गड्‌ढे में डूबने से बिरौल में युवक की मौत

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के अफजला पंचायत के बलिया वार्ड दो निवासी नथुनी चौपाल के 18 वर्षीय पुत्र विकास चौपाल की मौत बाढ़ के जमा पानी में डूबने से हो गई।

 

देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार विकास शनिवार को अहले सुबह घर से शौच करने निकला था। उसके  काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी  खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। बाद में  घर से महज कुछ ही दूरी पर पानी से भरे गड्ढे में शव को लोगो ने तैरता देख कर ग्रामीणों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उक्त स्थल पर आकर शव की पहचान की।

सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। लोगों का कहना है कि बाढ़ आने से पूर्व जेसीबी से मिट्टी काटने के बाद क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर 15-20 फीट गढ्ढा हो चुका है, जो बाढ़ के पानी से लोग समझ नहीं पाते हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें