मार्च,29,2024
spot_img

घनश्यामपुर गणेश पूजन पर दिखी ऊंचीकूद की छलांग, हजारों दर्शकों ने दिखाया खेल का दम

spot_img
spot_img

घनश्यामपुर ghanshyampur देशज टाइम्स न्यूज। घनश्यामपुर प्रखंड स्थित पुंहद के श्री-श्री 108 कार्तिक गणेश ghanshyampur ganesh पूजन उत्सव के अवसर पर आयोजित बाल खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन ऊंची कूद रिले दौड़ एवं 15 सौ मीटर दौड़ की प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाओं के वर्ग में कराई गई।

15 सौ मीटर की दौड़ में आनंद देव प्रथम सूरज मुखिया द्वितीय एवं सोनू मंडल तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस दौर को देखने के लिए हजारों की संख्या दर्शक खेल प्रांगण में उपस्थिति रहे। खेल का संचालन मध्य विद्यालय औराही के शारीरिक शिक्षक सह हैंडबॉल दरभंगा के सचिव रविंद्र कुमार सिंह कर रहे थे।

निर्णायक मंडल में रमन कुमार सिंह,कन्हैया कुमार सिंह ,संजय कुमार अमित कुमार,माधवेंद्र कुमार सिंह, मनोहर कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह उपस्थित थे। सफल प्रतिभागियों को 4 दिसंबर दिन शुक्रवार को 11 बजे मध्य विद्यालय पुंहद के प्रांगण में पारितोषिक वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | बिरौल में हादसे के बाद पुलिस पर गुस्सा उतारना पड़ा महंगा@15 Arrested, बाकी Biraul Police के रडार

कार्तिक गणेश खेल के संयोजक रविंद्र कुमार सिंह ने पारितोषिक वितरण के दिन सभी विजई प्रतिभागियों को निर्धारित किए गए स्थान पर आने का आग्रह किया।सायंकाल भजन कीर्तन के साथ स्थापित प्रतिमाओं का विधिवत हवन के बाद जल में प्रवाहित किया गया।

इस वर्ष का पूजन ghanshyampur ganesh पुंहद निवासी प्रमोद मंडल ने किया यजमान के रूप में उनके पुत्र मुकेश कुमार पूजन का कार्य कर रहे थे। वहीं वसंत सिंह हीरा प्रसाद सिंह बिरजू मंडल सहयोग कर रहे थे

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | ...और जब DM Rajiv Roshan और SSP Jagunath Reddy पहुंचे डिस्पैच सेंटर JK College

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें