अप्रैल,18,2024
spot_img

गौड़ाबौराम में सजी रंगोली, लोकतंत्र बचाने की शपथ,मताधिकार अपना अधिकार,लोग बनें जागरूक

spot_img
spot_img

गौड़ाबौराम रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गौराबौराम प्रखंड में शान, कमला,ठाकुर व इस्लामिया जीविका स्वयं सहायता समूहों नदई की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में जीविका दीदीयों ने बनाए गए रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया।  इसमें मतों के महत्व को बताया गया।अपने मतों के अधिकार को समझाते मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आम लोगों को प्रोत्साहित किया गया।

 

साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जीविका दीदी ने संकल्प लिया, वे लोग अपने मतों का उपयोग करेंगे।अन्य लोगों को भी मतों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।(gauraboram me saji)

 

कार्यक्रम को देखने व समझने के लिए पहुंचे आम लोग काफी प्रशंसा कर रहे थे। इस अवसर कार्यक्रम में मुख्य रूप से जानकी कुमारी, एमआरपी प्रतिभा कुमारी, चंदन ठाकुर, मीणा देवी, बबीता देवी, अंजली कुमारी, सरोज देवी, सुमित्रा देवी, मासो खातून आदि सहित अन्य जीविका दीदी शामिल थीं। (gauraboram me saji)

फोटो कैप्शन : रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करती जीविका दीदी।(gauraboram me saji) 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें