अप्रैल,20,2024
spot_img

गौड़ाबौराम का मनसारा आना है…मुख्य सड़क से अगर आप चलकर पहुंच गए समझिए जान बची!

spot_img
spot_img

गौड़ाबौराम रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के मनसारा पंचायत (gauraboram ka mansaara aana hai) से अनुमंडल मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति देेखने लायक है। इस मार्ग से होकर ट्रैक्टर के अलावे अन्य कोई वाहन का आवाजाही नहीं हो सकती।

यह सड़क मार्ग पघारी से अधलायर,बड़गांव,मनसारा, बगरासी, वैद्यनाथपुर से होकर गुजरती है। आलम यह है, बारिश का मौसम आते ही इस क्षेत्र के लोगों को सड़क की होने वाली स्थिति से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। (gauraboram ka mansaara aana hai)  सड़क की दयनीय स्थिति के कारण लोगों को अनुमंडल मुख्यालय जानेव आने के लिए वर्तमान समय में 7 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है।

यानी यह दूरी 10 से 12 किमी और लम्बी हो जाती है। जो बिरौल सहरसा मुख्य मार्ग होकर तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों में पप्पू हजारी, उदय शर्मा सहित कई लोगों ने देशज टाइम्स को बताया कि लॉक डाउन (gauraboram ka mansaara aana hai)  से पूर्व इस क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के बिरौल स्थित जेके कॉलेज या कोचिंग सेंटर जाने के लिए यह जर्जर सड़क काफी सुलभ और कम दूरी तय करनी पड़ती थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | खजौली में बरात पहुंचने से पहले उठ गई भाई की अर्थी...

बारिश के समय में इस क्षेत्र के गंभीर मरीजों के लिए भगवान ही एक मात्र सहारा होते हैं। दीपक सिंह, संजय राज ने देशज टाइम्स को बताया, कीर्ति आजाद जब इस क्षेत्र से सांसद थे तब उन्होंने (gauraboram ka mansaara aana hai)  प्रधानमंत्री सड़क योजना से इसका निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। विभाग से कोई व्यक्ति आकर मापी भी किया था लेकिन जनप्रतिनिधि बदलते ही इसका निर्माण कार्य की चर्चा ही बंद हो गई।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें