अप्रैल,20,2024
spot_img

डॉ.जगन्नाथ मिश्र को याद करते बिरौल में भावुक हुए पूर्व विधायक इजहार, कहा नहीं भूलेंगे अवदान

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र की 83वीं जयंती समारोह सुपौल बस स्टैंड स्थित एमए मेमोरियल हॉस्पिटल परिसर में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता जदयू अति पिछड़ा के अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल ने किया।

समारोह को संबोधित करते पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद ने कहा कि संस्कृत और हिंदी, उर्दू के शिक्षा के जगत में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.मिश्र ने अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इससे आज भी हजारों लाखों परिवार जुड़ा हुआ है।

उन्होंने उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया। मदरसा और संस्कृत के विद्यालय को भी मान्यता दिया।अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बिहार के विकास में उन्होंने अपना बहुत बड़ा योगदान दिया। एक अच्छे राजनेता के रूप में उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर बिहार को सांप्रदायिकता से हमेशा अलग रखें। मिथिलांचल मे आपसी भाईचारा बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Darbhanga से BIG Breaking है..अड़हर खेत से मिली महिला की लाश...Suspicion की मिस्ट्री@Murder After Rape?

पूर्व विधायक डॉ.इजहार अहमद ने कहा कि डॉ.मिश्र आज हमारे बीच नहीं हैं बावजूद उनके किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा हमारे अच्छे मित्र हैं। जयंती समारोह में अधिवक्ता कैलाश साहू, राजकुमार अबूजर कासमी, सोहेल खान, मोहम्मद राजा, अरमान, मोहम्मद सोहेल, सोहनलाल साह,राम कुमार भगत कृष्ण कुमार राम, सलीम अंसारी,वैद्यनाथ चौपाल, बालेश्वर राम, नूर अली खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें