अप्रैल,25,2024
spot_img

सीएम नीतीश की योजनाओं को आधी आबादी तक पहुंचानें जाले में ललिता ने चलाया अभियान

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (cm nitish kumar) के कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए जिला मे महिलाओं की टीम कमर कस चुकी है। इसका नेतृत्व जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष ललिता झा कर रही हैं।

इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की आधी आबादी इनके साथ है। जो एक महिला सेनानी के रूप में कार्य कर रही है। महिला जदयू जिलाध्यक्ष ललिता झा ने बुधवार को जाले प्रखंड के रतनपुर गांव में  (cm nitish kumar ki yojnao) घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। वहां की महिलाओं को जागरूक किया।

इस दौरान उन्होंने पैंप्लेट बांटकर  सभी योजनाओं की जानकारी महिलाओंं को दी। नीतीश कुमार (cm nitish kumar) की महिलाओं के हित लिए किए गए सभी महत्वपूर्ण कार्यों जैसे जीविका योजना, 50 फीसद आरक्षण, पंचायती राज व्यवस्था के अलावे अन्य महात्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Madhubani Court News| नाबालिग लड़की का दुष्कर्मीं...दरिंदे मनोज को 20 साल की सजा, POCSO Court Special Judge Divesh Kumar का कड़ा फैसला

ललिता झा की ओर से घर-घर जाकर जानकारी (cm nitish kumar ki yojnao)  दिए जाने का महिलाओं ने स्वागत किया।  मौके पर महिला जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंभा देवी सहित कई महिला उपस्थित थी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें