अप्रैल,19,2024
spot_img

चुनावी घोषणा के साथ बढ़ गई बिरौल में हलचल, एसडीओ-एसडीपीओ के ताबड़तोड़ एक्शन

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के तुरंत बाद अनुमंडल प्रशासन हरकत में आ गई। एसडीएम ब्रजकिशोर लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को गोपनीय शाखा कार्यालय में क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इसमें थाना स्तर से बनाए गए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की सूची, असमाजिक तत्वों पर किए गए निरोधात्मक कार्रवाई व वैसे लोगों की सूची का अवलोकन किया गया, जिनसे विधि व्यवस्था को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकता है।

साथ ही सभी थानाध्यक्षों को चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले असमाजिक तत्वों की सूची जल्द तैयार कर उसे अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय से बेल वाउंड करने का निर्देश दिया गया।

वहीं, एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों को वाहनों की जांच, संदिग्ध लोगों की गतिविधी पर चौकिदारों को नजर रखने के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विन्दुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर एलआरडीसी,पुलिस अंचल निरीक्षक सहित सभी थाना के एसएचओ मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें