अप्रैल,20,2024
spot_img

बिरौल पंसस की बैठक में गरमाया बाढ़ राहत का मुद्दा, अंचल से मांगा सदस्यों ने जवाब

spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। पंचायत समिति की बैठक प्रमुख रुकसाना प्रवीन की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपस्थित सदस्यों ने बाढ़ से कुछ पंचायतों को आंशिक घोषित कर दिए जाने व अधिकांश बाढ़ प्रभावित लोगों के बैंक खाते में सहायता राशि नहीं आने को लेकर अंचल कार्यालय से इसका जबाब मांगा।
सीओ के स्थान पर प्रतिनिधित्व कर रहे प्रभारी सीआई मो.सोहेल ने सदन मे उत्तर देते हुए कहा कि वर्ष 2019 में जिन लोगों को सहायता राशि दिया गया था उन लोगों के खाते में राशि जा रहा है। पंचायतों से आए नए लाभुकों की सत्यापन की जा रही है।biraul pansah
बीडीओ जितेंद्र कुमार ने 15वीं वित्त आयोग के सरकारी गाइड लाइन को पढ़ कर सदस्यों को जानकारी दी। जिसमें 50 हजार से कम राजस्व वाले सैरात व हाट के बंदोबस्त करने का अधिकार ग्राम पंचायत को दिया गया है। जबकि 1 लाख से नीचे राजस्व के सैरात व हाट का बंदोबस्ती पंचायत समिति करेगी।biraul pansah
इसके अलावा तीन हैक्टेयर भूमि में पोखर का निर्माण व स्थल विकास व अन्य विकास कार्य पंचायत समिति करेगी।जबकि ग्राम पंचायत के द्वारा नलकूप व सैरात विकास,अशमशान निर्माण के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक विद्यालय का जीणोद्धार किया जाएगा। मुखिया धीरेंद्र ठाकुर, सुमंत झा, पंसस जलज चौधरी, शिवजी प्रसाद यादव सहित कई सदस्यों ने सदन में महत्वपूर्ण सवाल उठाए। biraul pansah

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें