अप्रैल,20,2024
spot_img

बिरौल पोखराम के पंचायत सचिव का कहीं पता नहीं, अब मकान मालिक समेत कई लोगों से होगी पूछताछ

spot_img
spot_img

बिरोल देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के पोखराम दक्षिणी पंचायत के गायब पंचायत सचिव ठक्को पासवान का अब तक कोई अता पता नहीं है। इस मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी सीता देवी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। बता दें कि पंचायत सचिव ठक्को पासवान 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

 

 

21 मार्च को पंचायत के कार्य से अपने घर से निकले लेकिन वे आज तक अपने घर वापस नहीं लौटे। बीडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव को उपलब्ध कराने के लिए पुलिस को पत्र लिखा है।

 

 

सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने बताया कि गुमशुदा हुए पंचायत सचिव ठक्को पासवान की पत्नी सीता देवी के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जल्द ही इस मामले की सत्यता को उजागर करने मे जूट गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अफजला पंचायत स्थित पंचायत सचिव का अस्थायी निवास स्थान के मकान मालिक सहित कई लोगों से पुछताछ की जा सकती है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें