अप्रैल,19,2024
spot_img

बिरौल में वज्रपात से महिला किसान की मौत पर राहत लेकर पहुंचा, मिले 4 लाख के परिजनों को चेक

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो।  थाना क्षेत्र के उछटी में वज्रपात से महिला किसान चंद्र कला देवी की मौत हो गई। यह जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मदद को आगे आया। तत्काल डीएम डॉ.त्याग राजन एस एम के निर्देश पर अंचल कार्यालय ने चंद्रकला के परिजनों को चार लाख का चेक प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Gujrat जा रहे 17 नाबालिग बच्चों की Trafficking का भांडा फूटा, Rescue, मदरसा में पढ़ाने के नाम पर Muzaffarpur से Avadh Express Train से भेजे जा रहे थे Gujarat

यह चेक अंचल निरीक्षक मो.सोहेल की ओर से समर्पित किए गए जांच प्रतिवेदन के आलोक पर सीओ श्री राकेश ने चंद्रकला के पति चरित्तर साहू को अंचल कार्यालय बुलाकर चेक प्रदान किया।

सरकारी निर्देश के अनुसार ऐसी आपदा की घड़ी में संबंधित अधिकारी को पीड़ित के घर जाकर अनुग्रह सहायता राशि का चेक प्रदान करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बात की चर्चा इलाके में हो रही है। इस मौके पर अंचल नाजीर अरविंद कुमार, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे।

देशज टाइम्स तस्वीर कैप्शन। चंद्रकला के पति को अंचल कार्यालय में चेक प्रदान करते अधिकारी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें