अप्रैल,20,2024
spot_img

बिरौल में सात निश्चय के कार्य के दौरान वार्ड सदस्य पर हमला, कई जख्मी, बौखलाया संघ

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो।  प्रखंड के पोखराम दक्षिणी पंचायत के बलहा स्थित वार्ड 09 में सात निश्चय योजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान उत्पन्न विवाद के क्रम में वार्ड सदस्य तनवीर आलम के अलावे दूसरे पक्ष के अझर उद्दीन, गुफरान, सरफराज तथा सहेवुल्लाह जख्मी हो गए। यह घटना तब हुई जब बुधवार को सहिद अंसारी के घर से आरिफ दरवाजे तक पक्की गली नाली कार्य किया जा रहा था।

इसका विरोध करते हुए दूसरे पक्ष ने कार्य को यह कहकर रोक दिया कि यह निजी जमीन है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने नसीम उर्फ दानिश, मो.ईसराफिल,उसमान को पूछताछ के लिए थाना ले आयी।

थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने देशज टाइम्स को बताया कि बलहा में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें पुलिस की ओर से दोनों पक्षों पर धारा 107 दप्रस की कार्रवाई की गई। दूसरी ओर वार्ड सदस्य तनवीर आलम ने योजना के दौरान रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरुद्ध पुलिस को आवेदन दिया है।

इधर, पंचायत वार्ड सदस्य संघ बिरौल ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रधान महासचिव सह जिलाध्यक्ष दरभंगा राजीव कुमार मणी ने कहा, वार्ड सदस्य के ऊपर लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में आज फिर पोखराम दक्षिणी वार्ड 09 के सदस्य तनवीर आलम पर असमाजिक तत्वों की ओर से  किए गए हमले जो पेशेवर अपराधी हैं, हम मांग करते हैं पुलिस प्रशासन से वार्ड के सर्वांगीण सर्वांगीण विकास में और सरकार के महात्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन की गई साजिश करता पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
वहीं, बिरौल प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुंवर ने कहा, दोषी को तत्काल सजा हो। प्रखंड सचिव पियुष कुमार सिंह मणीकांन्त झा, राधे ठाकुर, उमेश लाल देव आदि ने थाना पर पहुंच कर दषी को सजा की मांग की।        
देशज फोटो कैप्शन।  जख्मी वार्ड सदस्य के साथ वार्ड संघ के सदस्य।
यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections | Aurangabad News | एक बूथ, वोट पड़े सिर्फ 3...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें