अप्रैल,19,2024
spot_img

बिरौल एसबीआई हांटी शाखा से सरकारी राजस्व का कोड वापस लेने से अवर निबंधन कार्यालय में पांच दिनों से भूमि निबंधन कार्य बाधित, बैरंग लौट रहे लोग

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। एसएच 56 पर अवस्थित एसबीआई हांटी शाखा से सरकारी राजस्व का कोड वापस ले लेने के कारण अवर निबंधन कार्यालय बिरौल में विगत पांच दिनों से भूमि निबंधन कार्य बाधित हो गया है। भूमि की खरीद बिक्री करने दूरदराज से आये लोगों को  बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।

 

 

 

इससे सरकार को प्रति दिन लगभग पांच लाख राजस्व की क्षति हो रही है। यहां भूमि खरीद करने आए हीरा लाल हिमांशु, अरविंद यादव, सत्येन्द्र झा सहित कई लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से अवर निबंधन कार्यालय में चलान फॉर्म उपलब्ध नहीं रहने के कारण भूमि की खरीद बिक्री कार्य नहीं होने के कारण बेरंग वापस लौटना पड़ रहा है। जिससे हम लोगों को आर्थिक,शारीरिकी क्षति हो रहा है।

 

 

 

कार्यालय सूत्रों के मुताबिक जिला ट्रेजरी द्वारा स्थानीय बैंक को कोड उपलब्ध होते ही यहां निबंधन कार्य शुरू हो जाएगा। इधर दस्तावेज नवीस संघ के सचिव देवनारायण राय ने बताया कि निबंधन शुल्क जमा करने की सुविधा बाधित हो जाने से पिछले पांच दिनों में सरकार को राजस्व मे लाखों रुपए की क्षति हुई है जो नहीं होना चाहिए। बतादें कि आठ माह पूर्व बहेड़ा से स्थानांतरित होकर अवर निबंधन कार्यालय बिरौल आया है। इससे क्षेत्र के लाखों लोगों को भूमि निबंधन मे काफी सुविधा उपलब्ध हो गई लेकिन सरकारी इस व्यवस्था से लोगों ने आक्रोश जताया है।

फोटो। सुनसान पड़ा बिरौल का निबंधन कार्यालय।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें