अप्रैल,20,2024
spot_img

बिरौल में जलजमाव की समस्या के निदान को आगे आईं ललिता, कहा ऑन द स्पॉट होगा निदान

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। आम समस्या को लेकर परेशान हो रहे लोगों को जल्द निजात दिलाने के लिए जुझारू महिला जनप्रतिनिधि व जदयू महिला प्रकोष्ठ की  जिलाध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष ललिता झा ने सोमवार को कई क्षेत्रों का दौरा किया।

इस दौरान वे जब एक महादलित टोला पहुंची तो इन्हें देख खासकर महिलाएं उत्साहित होकर इनका स्वागत करते हुए टोला की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

यहां की मुख्य समस्या जलजमाव की है, जिसका निदान कराने का आग्रह इस टोला के लोगों ने किया। इतना सुनते ही इस ये जुझारू महिला नेता ललिता झा ने ऑन द स्पोर्ट लोगों की इस समस्या का निदान के लिए अपनी उपस्थिति में जल निकासी के लिए मजदूरों को कार्य पर लगा दिया। बिरौल में जलजमाव की समस्या के निदान को आगे आईं ललिता, कहा ऑन द स्पॉट होगा निदानजिप उपाध्यक्ष सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ललिता झा के साथ देशज टाइम्स को हुई बातचीत में उन्होंने कहा, भ्रमण के दौरान दो जगहों पर जलजमाव की समस्या थी। जिसका निदान मैं अपने निजी कोष से करा रही हूं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Muzaffarpur के आभूषण कारोबारी से 51 Lakh की लूट, 4 States Connection पर क्या कहा Encounter Specialist, IG Shivdeep Lande

वैसे अन्य जगहों पर भी अन्य समस्याएं थी जिसका निदान कर दिया गया है, और आगे भी किया जाएगा। ललिता झा की ओर से जलजमाव की समस्या का ऑन द स्पोर्ट निदान कराने से यहां की महिला-पुरूष ने जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

देशज टाइम्स फोटो कैप्शन  दलित टोला में समस्या सुनती ललिता झा। जलजमाव का ऑन द स्पोर्ट निदान करती जिप उपाध्यक्ष

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें