अप्रैल,18,2024
spot_img

बिरौल में दरिंदा निकला युवक, नशे में धुत होकर पड़ोस के बारह वर्षीय बालक पर उड़ेल डाला गर्म तेल

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के कहुगा गांव में नशे में धुत बालेश्वर सहनी नामक एक युवक ने अपने पड़ोसी के बारह वर्षीय बालक राजन कुमार पर गर्म तेल डाल कर जख्मी कर दिया। जिससे वृहस्पतिवार को सीएचसी मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सा ने इलाज के बाद उसे सीएचसी से छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें:  UPSC Topper News | Darbhanga का जलवा...लहराया UPSC में Darbhanga का परचम ....| Biroul के Ashish Kumar ने बजाया UPSC में डंका, 338th Rank...मेधा को सलाम |

 

बताया जाता है कि इस मामले को लेकर जख्मी की मां मसोमात सविता देवी ने बताया कि 14 अप्रैल को करीब 9 बजे रात मे जब वह दुकान पर निमकी बना रही थी कि उसी वक्त मेरे पड़ोसी बालेश्वर सहनी आए और इन्हें गाली गलौज करने लगी। इसी क्रम में लोहिया मे रखा उसने गर्म तेल इनके पुत्र राजन पर फेक दिया जिससे उसके बायें हाथ गर्म तेल के प्रभाव से जख्मी हो गया।

 

यह भी पढ़ें:  UPSC Topper News | Darbhanga का जलवा...लहराया UPSC में Darbhanga का परचम ....| Biroul के Ashish Kumar ने बजाया UPSC में डंका, 338th Rank...मेधा को सलाम |

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.फूल कुमार मिश्र ने बताया कि गर्म तेल से बालक जख्मी हो गया है। समुचित इलाज कर दिया गया है।इस संबंध में पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने बताया कि इस घटना की सूचना इन्हें नहीं है।

बिरौल सीएचसी मे इलाजरत्त बालक राजन कुमार।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें